एमवीए ने बदलापुर घटना के विरोध में 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का किया आह्वान
महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने बदलापुर (महाराष्ट्र) में एक स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा 4 वर्ष की 2 बच्चियों का यौन उत्पीड़न किए जाने के विरोध में 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। दरअसल, एमवीए के घटक दलों कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने मामले को लेकर बैठक की थी जिसमें यह फैसला लिया गया है।