एमवीए को 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना चाहिए: शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाविकास आघाडी (एमवीए) के तीनों घटकों शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी को 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, "...लेकिन यह मेरी निजी राय है।" उन्होंने आगे कहा, "इस मुद्दे पर फैसला पार्टी और गठबंधन में शामिल सहयोगियों के साथ बातचीत कर के ही लिया जाएगा।"