एमवीए सरकार नहीं गिरा पा रही बीजेपी इसीलिए झूठे आरोप लगा रही है: शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के वीडियो रिकार्डिंग के आरोपों को लेकर कहा कि बीजेपी 'महाविकास अघाड़ी' सरकार नहीं गिरा पा रही इसीलिए झूठे आरोप लगा रही। उन्होंने कहा, "बीजेपी नेता शिकायत करते हैं...फिर चुने हुए प्रतिनिधियों को निशाना बनाया जाता है। यह महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हो रहा है।"