एमसीडी में एल्डरमैन नियुक्त कर सकते हैं एलजी, दिल्ली सरकार की सलाह की ज़रूरत नहीं: SC
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के उप-राज्यपाल के पास एमसीडी में एल्डरमैन मनोनित करने की वैधानिक शक्ति है और उन्हें दिल्ली सरकार की सहायता व सलाह की ज़रूरत नहीं है। एलजी वीके सक्सेना द्वारा 10 एल्डरमैन नियुक्त किए जाने के खिलाफ दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई थी। एमसीडी में 250 निर्वाचित और 10 मनोनित सदस्य हैं।