एमसी स्टैन का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, रैपर ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
'बिग बॉस 16' के विजेता और रैपर एमसी स्टैन का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मेरा चैनल हैक हो गया है, पता नहीं क्या चल रहा है...कृपया धैर्य रखें।'' रैपर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें उनके चैनल पर बिटकॉइन से कमाई से संबंधित एक क्यूआर कोड फ्लैश होता दिख रहा है।