एमसीडी अपने प्रशासन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समिति का गठन करेगी
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने नगर प्रशासन में हिंदी भाषा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह समिति हिंदी के साथ-साथ उर्दू व पंजाबी के इस्तेमाल को लेकर भी काम करेगी। बकौल अधिकारी, 34 सदस्यों वाली हिंदी समिति के उप-महापौर अध्यक्ष होंगे।