एमसीडी की स्थाई समिति के चुनाव को लेकर सदन में 'आप' व बीजेपी पार्षदों में हुई हाथापाई

एमसीडी की स्थाई समिति के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए वोटों की दोबारा गिनती नहीं करवाए जाने के मेयर शैली ओबेरॉय के एलान के बाद सदन में बीजेपी और 'आप' पार्षदों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान 'आप' का एक पार्षद बेहोश होकर गिर पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंगामे के दौरान मेयर को धक्का दिया गया।

Load More