एमसीडी में 'आप' के मेयर व डिप्टी मेयर उम्मीदवारों के साथ ओखला लैंडफिल साइट पहुंचे सिसोदिया
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 'आप' की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय व डिप्टी मेयर उम्मीदवार मोहम्मद इकबाल भी मौजूद थे। सिसोदिया ने दौरे की तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया, "अब हर सप्ताह इन पहाड़ों पर जाकर काम की मॉनिटरिंग करूंगा।"