एमसीसी ने एक टेस्ट सीरीज़ में कम-से-कम 3 मैच खेले जाने की सिफारिश की
मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की विश्व क्रिकेट कमिटी ने 2028 से आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम के तहत एक टेस्ट सीरीज़ में कम-से-कम 3 टेस्ट मैच खेलने की सिफारिश की है। कमिटी ने कहा कि वर्तमान में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट क्रिकेट और खेल के पारंपरिक प्रारूप को बनाए रखने के महत्व के समर्थन में यह सिफारिश की गई है।