एमसीसी ने 'मांकडिंग' नियम की शब्दावली में किया बदलाव
एमसीसी ने 'मांकडिंग' नियम में 'स्पष्टता' के लिए शब्दावली में बदलाव किया है। एमसीसी ने बताया कि मौजूदा शब्दों से संदेह हो रहा था कि गेंदबाज़ के गेंद छोड़ने के अनुमानित समय से पहले अगर नॉन-स्ट्राइकर क्रीज़ छोड़ दे तो उसे रन-आउट किया जा सकता है चाहे गेंदबाज़ी ऐक्शन पूरा हो गया हो। बतौर एमसीसी, नियमों में ऐसा नहीं था।