'एमिली इन पेरिस' की ऐक्ट्रेस की यूएस में लग्ज़री होटल से चोरी हुई ₹67 लाख+ की सगाई की अंगूठी
अमेरिकी टीवी सीरीज़ 'एमिली इन पेरिस' की ऐक्ट्रेस लिली कॉलिन्स की सगाई की अंगूठी और वेडिंग बैंड कैलिफोर्निया (अमेरिका) के लग्ज़री होटल के स्पा सेंटर से चोरी हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, हीरे की इस डिज़ाइनर अंगूठी की कीमत $81,998 (₹67 लाख से अधिक) है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है।