एमी अवॉर्ड्स में मैथ्यू पेरी को दी गई श्रद्धांजलि, चार्ली पुथ ने गाया 'फ्रेंड्स' का थीम सॉन्ग
एमी अवॉर्ड्स 2024 में टीवी शो 'फ्रेंड्स' के ऐक्टर मैथ्यू पेरी को श्रद्धांजलि दी गई है। इस दौरान अमेरिकी गायक चार्ली पुथ ने गायक-गीतकार जोड़ी द वॉर ऐंड ट्रीटी के साथ मिलकर 'फ्रेंड्स' का थीम सॉन्ग 'आई विल बी देयर फॉर यू' गाया। गौरतलब है, पिछले साल अक्टूबर में 54 साल की उम्र में मैथ्यू की मौत हो गई थी।