1 दिन में ₹1.4 लाख करोड़ बढ़ी जेफ बेज़ोस की संपत्ति

एमेज़ॉन के शेयरों में शुक्रवार को करीब 14% का उछाल आने के बाद इसके संस्थापक जेफ बेज़ोस की संपत्ति ₹1.4 लाख करोड़ बढ़ गई। फोर्ब्स के मुताबिक, दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बेज़ोस की नेटवर्थ अब $183.5 अरब है। चौथी तिमाही में मुनाफे के अनुमान को पार करने के बाद एमेज़ॉन का बाज़ार पूंजीकरण $191 अरब बढ़ गया है।

Load More