एमेज़ॉन किंडल की 300 ई-बुक्स पर बतौर लेखक दर्ज है चैटजीपीटी का नाम
एमेज़ॉन के किंडल स्टोर पर लगभग 300 ई-बुक्स पर बतौर ऑथर (लेखक) या को-ऑथर ओपनएआई के चैटबॉट 'चैटजीपीटी' का नाम दर्ज है। इन किताबों में 'क्या चैटजीपीटी इंसानों से अधिक स्मार्ट है?', 'चैटजीपीटी की मदद से अधिक पैसे कमाएं' और बच्चों की कहानियों की किताबें भी शामिल हैं। ऑथर्स गिल्ड की एग्ज़ेक्यूटिव डायरेक्टर मैरी रेसनबर्गर ने इसे 'चिंताजनक' बताया है।