एमेज़ॉन ने अपनी भारतीय लॉजिस्टिक्स शाखा में ₹400 करोड़ का किया निवेश: रिपोर्ट
'द इकोनॉमिक टाइम्स' के अनुसार, एमेज़ॉन ने अपनी भारतीय लॉजिस्टिक्स शाखा 'एमेज़ॉन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज़' में अतिरिक्त ₹400 करोड़ का निवेश किया है। बकौल रिपोर्ट, यह निवेश 6 जनवरी को सिंगापुर और मॉरीशस में एमेज़ॉन की व्यावसायिक संस्थाओं के ज़रिए हुआ। वित्त वर्ष 2021 में 'एमेज़ॉन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज़' का राजस्व ₹4,068 करोड़ था जो 2022 में बढ़कर ₹4,581 करोड़ रहा था।