एमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए सरकार को प्लैटफॉर्म बनाने में मदद करेंगे नीलेकणी: खबर
खबरों के अनुसार, इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी एक ओपन नेटवर्क बनाने में सरकार की मदद कर रहे हैं, जहां व्यापारी व उपभोक्ता साबुन से लेकर एयरलाइन टिकट तक खरीद व बेच सकेंगे। इसका उद्देश्य भारत में एमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट के वर्चस्व को रोकना है। गौरतलब है, इन दोनों कंपनियों ने भारत में $24 बिलियन का निवेश किया है।