एमेज़ॉन में छंटनी से अब प्रभावित होंगे 18,000 से अधिक कर्मचारी: कंपनी के सीईओ
एमेज़ॉन के सीईओ ऐंडी जेसी ने 'अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता' का हवाला देते हुए कहा है कि नवंबर 2022 में हुई छंटनियों को मिलाकर कंपनी में छंटनी से अब 18,000 से अधिक कर्मचारी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा, "एमेज़ॉन स्टोर्स व पीपल एक्सपीरियंस ऐंड टेक्नोलॉजी ऑर्गेनाइज़ेशन में सर्वाधिक छंटनियां होंगी।" जेसी ने कहा, "हम 18 जनवरी से प्रभावित कर्मचारियों से बातचीत करेंगे।"