एमेज़ॉन समेत 5 कंपनियों को प्लेटफॉर्म्स से सीट बेल्ट अलार्म 'स्टॉपर क्लिप' हटाने के दिए गए आदेश
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने एमेज़ॉन समेत 5 ई-कॉमर्स कंपनियों को कार सीट बेल्ट अलार्म 'स्टॉपर क्लिप' को अपने प्लेटफॉर्म्स से हटाने का आदेश दिया है। बकौल सीसीपीए, 'स्टॉपर क्लिप' सीट बेल्ट न पहनने पर अलार्म की आवाज़ को रोकते हैं जिससे लोगों की सुरक्षा को खतरा है। आदेश के बाद प्लेटफॉर्म्स से 13,118 'स्टॉपर क्लिप' को हटाया गया।