एमेज़ॉन से एप्पल वॉच ऑर्डर करने पर महिला को मिली 'नकली घड़ी'; कंपनी ने दी प्रतिक्रिया
एक महिला ने एमेज़ॉन पर एप्पल वॉच का ऑर्डर देने पर मिली नकली घड़ी की तस्वीरें ट्वीट की हैं। महिला ने लिखा, "एमेज़ॉन से एप्पल वॉच सीरीज़-8 मंगवाई थी...नकली घड़ी मिलने को लेकर कई बार कॉल किया लेकिन एमेज़ॉन हेल्प ने मदद करने से मना कर दिया।" ई-कॉमर्स कंपनी ने माफी मांगते हुए महिला से ऑर्डर की जानकारियां मांगी हैं।