एमेज़ॉन इंडिया ने ईमेल भेजकर कर्मियों को नौकरी से निकाला, की 5 माह के वेतन की पेशकश: खबर
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एमेज़ॉन इंडिया ने भारत में कर्मचारियों को ईमेल भेजकर नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है और उसने प्रभावित कर्मचारियों को 5 महीने का वेतन देने की पेशकश की है। इससे पहले एमेज़ॉन के सीईओ ऐंडी जेसी ने कहा था कि कंपनी में छंटनी से दुनियाभर में 18,000 से अधिक कर्मचारी प्रभावित होंगे।