एमेज़ॉन कुछ कर्मचारियों के वेतन में 50% तक की करेगी कटौती: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के शेयरों में गिरावट के बीच एमेज़ॉन अपने कुछ कर्मचारियों के वेतन में 50% तक कटौती कर सकती है। बकौल रिपोर्ट, प्रबंधकों को स्टॉक की कीमतों में सुधार होने तक कर्मचारियों को कंपनी में बनाए रखने को कहा है। गौरतलब है, 2022 में एमेज़ॉन के शेयरों में 35% तक की गिरावट दर्ज हुई थी।