एमबाप्पे ने विश्व कप फाइनल में पहुंचने के बाद मोरक्को के हकीमी के साथ स्वैप की टी-शर्ट
फीफा विश्व कप-2022 के सेमीफाइनल में मोरक्को को हराने के बाद फ्रांसीसी फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे ने मोरक्को के अशरफ हकीमी के साथ अपनी टी-शर्ट स्वैप की जिसकी तस्वीरें वायरल हुई हैं। गौरतलब है, दोनों खिलाड़ी पीएसजी के लिए क्लब फुटबॉल खेलते हैं। एमबाप्पे ने हकीमी के लिए सोशल मीडिया पर लिखा, "आपने जो किया उस पर सभी को गर्व है।"