एम्मार द्वारा श्रीनगर में मॉल की रखी गई नींव, जम्मू-कश्मीर को मिली पहली एफडीआई परियोजना
दुबई स्थित एम्मार ग्रुप श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में 10 लाख वर्ग फीट में बनने वाले मेगा-मॉल में निवेश करने वाली पहली विदेशी कंपनी बन गई है। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर में मॉल की आधारशिला रखी। उन्होंने ट्वीट किया, "इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना, रोज़गार सृजन करना व जीवन को आसान बनाना है।"