एम्स ऋषिकेश से जुड़े घोटाले में सीबीआई ने अधिकारी समेत 8 लोगों पर दर्ज किया केस
सीबीआई ने चिकित्सा उपकरण खरीदने में अनियमितता बरतने पर एम्स ऋषिकेश के वरिष्ठ अधिकारी डॉ बलराम उमर समेत 8 लोगों पर केस दर्ज किया है। बकौल सीबीआई, इससे अस्पताल को ₹6.57 करोड़ का नुकसान हुआ है। दरअसल, खरीद समिति के संयोजक उमर पर आरोप है कि उन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर उपकरण बेचने वाली एजेंसी को लाभ पहुंचाया था।