एम्स की डॉक्टर ने महिला की सहमति के बिना 2 महिलाओं को दिए उसके एग, चेतावनी देकर छोड़ा गया
दिल्ली स्थित एम्स की एक डॉक्टर को आईसीएमआर के निर्देशों का उल्लंघन कर आईवीएफ ट्रीटमेंट कराने वाली एक महिला के 14 अंडाणु सहमति के बिना दो महिलाओं को देने के मामले में चेतावनी देकर छोड़ा गया है। डॉक्टर के खिलाफ 2017 में शिकायत मिली थी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने रेखांकित किया कि डॉक्टर ने प्रजनन चिकित्सा में उल्लेखनीय योगदान दिया।