एम्स दिल्ली ने पहली बार एक साथ ट्रांसप्लांट कीं 2 किडनी, महिला के शरीर में हैं अब 4 किडनी

एम्स दिल्ली के सर्जन्स ने पहली बार एक साथ 2 किडनी ट्रांसप्लांट की हैं। यह सर्जरी पिछले साल दिसंबर में 51-वर्षीय महिला पर हुई थी जो पहले डायलिसिस करा रही थीं। एक डॉक्टर ने बताया कि महिला की किडनी हटाए बिना उनमें 78-वर्षीय डोनर की दोनों किडनी प्रत्यारोपित की गईं जिसके चलते महिला के शरीर में अब 4 किडनी हैं।

Load More