एयर इंडिया पायलट सृष्टि की मौत के केस में उसके बॉयफ्रेंड को मुंबई कोर्ट से मिली ज़मानत
मुंबई की अदालत ने एयर इंडिया की पायलट सृष्टि की मौत के मामले में जेल में बंद उसके बॉयफ्रेंड को ज़मानत दे दी है। सृष्टि मरोल इलाके में एक फ्लैट में किराए पर रहती थी और 25-नवंबर को वह अपने फ्लैट में मृत मिली थी। सृष्टि के बॉयफ्रेंड को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।