एयर इंडिया एक्सप्रेस की 80 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, सैकड़ों कर्मचारी एक साथ बीमार
Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन के ऊपर अचानक ऑपरेशनल संकट छा गया है। एयरलाइन के सैकड़ों कर्मचारी एक साथ बीमार हो गए हैं और छुट्टी पर चले गए हैं। इसकी वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस की 80 से अधिक घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। लगातार कैंसिल हुईं प्लाइट्स की वजह से एयरपोर्ट्स पर अफरातफरी मच गई।