एयर एशिया के सीईओ ने शर्टलेस होकर मसाज कराने के बाद आउटडोर बीबीक्यू की फोटो की शेयर
विमानन कंपनी एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडिस ने आउटडोर बीबीक्यू करते हुए लिंक्डइन पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। फर्नांडिस ने आउटडोर बीबीक्यू के लिए अपने कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया है। गौरतलब है कि इससे पहले एक मीटिंग के दौरान उन्होंने शर्टलेस होकर मसाज लेते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी।