एयर ऐम्बुलेंस से मुंबई लाए गए ऋषभ पंत, कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किए गए

क्रिकेटर ऋषभ पंत को बुधवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल से एयर ऐम्बुलेंस के ज़रिए मुंबई लाया गया। उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है जहां उनका इलाज डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में होगा। इससे पहले बीसीसीआई ने एक अपडेट में बताया था कि पंत की मुंबई में सर्जरी और लिगामेंट का इलाज होगा।

Load More