एयर प्यूरीफायर को कमरे के बीच में रखना सबसे प्रभावी माना जाता है। इसके चारों तरफ 1-2 फीट जगह खाली रखना चाहिए। प्यूरीफायर को सोफे के पीछे, मेज के नीचे या पर्दों के पास नहीं रखना चाहिए और दरवाज़े-खिड़कियों से दूर रखना चाहिए। आप जहां सबसे अधिक समय बिताते हैं वहां आस-पास इसे रखने से साफ हवा बेहतर मिलती है।