एयर फोर्स में टाइपिस्ट और ड्राइवर पदों पर निकली भर्ती
इंडियन एयर फोर्स ने ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत लोअर डिवीज़न क्लर्क (LDC), हिंदी टाइपिस्ट और सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर समेत कुल 47 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। LDC और हिंदी टाइपिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।