एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाला वायुसेना प्रमुख का पदभार
एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने नए वायु सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का स्थान लिया है जो 43 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। गौरतलब है, 3,500 से अधिक घंटे का उड़ान अनुभव रखने वाले दीक्षित 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'ऑपरेशन सफेद सागर' का प्रमुख हिस्सा रहे हैं।