एयरटेल ने 2016 में मिले स्पेक्ट्रम के लिए केंद्र सरकार को ₹8,465 करोड़ का किया भुगतान
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को बताया है कि उसने 2016 में खरीदे गए स्पेक्ट्रम के लिए केंद्र सरकार को ₹8,465 करोड़ का पूर्व भुगतान किया है। कंपनी के मुताबिक, इस देनदारी पर 9.3% का ब्याज दर लागू था। इससे पहले एयरटेल ने 2012 और 2015 में मिले स्पेक्ट्रम से सरकार को ₹7,904 करोड़ का अग्रिम भुगतान किया है।