एयरटेल ने लॉन्च किया देश का पहला AI बेस्ड स्पैम डिटेक्शन टूल, आज से रोल आउट शुरू
एयरटेल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित देश का पहला स्पैम डिटेक्शन टूल लॉन्च कर दिया है जो आज से रोल आउट होना शुरू हो गया है। कंपनी के एमडी गोपाल विट्टल ने बताया, "इसके लिए अलग से कोई ऐप की ज़रूरत नहीं होगी।" फिलहाल इसका ऐक्सेस केवल एयरटेल स्मार्टफोन यूज़र्स को मिलेगा जिसमें स्पैम कॉल आने पर नोटिफिकेशन मिलेगा।