एयरटेल ने किया इंडस टावर्स में वोडाफोन की हिस्सेदारी खरीदने की योजना से जुड़ी खबरों का खंडन

भारती एयरटेल ने बुधवार को इंडस टावर्स में वोडाफोन ग्रुप की 21.05% हिस्सेदारी खरीदने की योजना की खबरों का खंडन कर कहा कि इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। एयरटेल ने कहा, "एयरटेल की इंडस के फाइनेंशियल कंसोलिडेशन के लिए अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।" एयरटेल के पास इंडस टावर्स में 47.95% हिस्सेदारी है।

Load More