एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 197 पदों पर निकाली भर्ती
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने आईटीआई, ग्रैजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के कुल 197 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने पर आईटीआई अप्रेंटिस को ₹9000/माह, डिप्लोमा अप्रेंटिस को ₹12,000/माह और ग्रैजुएट अप्रेंटिस ₹15,000/माह दिए जाएंगे।