एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एक्ज़ीक्यूटिव के 976 पदों पर निकाली भर्ती
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने जूनियर एक्ज़ीक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 28-अगस्त से शुरू होकर 27-सितंबर तक चलेगी और इच्छुक उम्मीदवार aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर के आधार पर होगा और अधिकतम आयु सीमा 27-वर्ष रखी गई है। वेतन ₹40,000 से ₹1,40,000 प्रतिमाह तक मिलेगा।