एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कंसल्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी, ₹75000 होगी सैलरी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सलाहकार (भूमि प्रबंधन) के 20 पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹75,000 प्रति माह सैलरी दी जाएगी। रिटायर्ड पीएसयू/केंद्र/राज्य सरकार/रक्षा कर्मचारी जिनके पास एयरपोर्ट/फील्ड स्टेशन संचालन, रखरखाव और कम्युनिकेशन सिस्टम में 10 से अधिक साल का अनुभव हो वह आवेदन कर सकते हैं।