एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले लोगों में बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम: स्टडी
जर्नल ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले लोगों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है। इसके मुताबिक, विमान के तेज़ शोर के संपर्क में रहने से हृदय की मांसपेशियां सख्त-मोटी हो जाती हैं जिससे हार्ट ठीक से ब्लड पंप नहीं कर पाता। ध्वनि प्रदूषण से बीपी बढ़ जाता है।