एयरपोर्ट पर खड़े पाकिस्तान के विमान की विंडो से लटककर कांच साफ करते दिखा पायलट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पायलट एयरपोर्ट पर खड़े पाकिस्तान के विमान की खिड़की से लटककर कांच साफ करते दिख रहा है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स ने कहा, "यह देखो, यह पाकिस्तान के विमान का पायलट है जो शीशे पर कपड़ा मार रहा। काश, यह मेरी गाड़ी पर भी ऐसे ही कपड़ा मार देता।"