एयरपोर्ट पर शुरू किए गए 'उड़ान यात्री कैफे' में कितनी हैं चाय व खाद्य पदार्थों की कीमतें?
केंद्र सरकार द्वारा एयरपोर्ट पर शुरू किए गए 'उड़ान यात्री कैफे' में यात्रियों को सस्ती व उचित दरों पर खाने-पीने की चीज़ें मिलेंगी। NDTV प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता एयरपोर्ट पर खोले गए पहले 'उड़ान यात्री कैफे' में ₹10-₹10 में पानी व चाय जबकि ₹20-20 में कॉफी, समोसा और मिठाई बेची जा रही है।