एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने रोहित को दी विश्व कप जीत की बधाई, उन्होंने साथ खिंचवाई तस्वीर

टी20 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एयरपोर्ट पर एक सुरक्षाकर्मी उन्हें विश्व कप जीत की बधाई देते दिख रहे हैं। सुरक्षाकर्मी के हाथ आगे बढ़ाने पर रोहित ने उनसे हाथ मिलाया और उनके अनुरोध करने पर साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। गौरतलब है, भारत ने 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती है।

Load More