एयरपोर्ट पर हमेशा लड़ते क्यों हो?: कपिल से सुनील ग्रोवर के पुराने विवाद पर वरुण धवन
कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अभिनेता वरुण धवन ने कपिल शर्मा और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के पुराने विवाद को लेकर कपिल से कहा है, "मुझे एक बात समझ नहीं आती जब भी आप एयरपोर्ट पर होते हो तो हमेशा लड़ते क्यों हो?" गौरतलब है, 2017 में कपिल का सुनील से फ्लाइट में झगड़ा हुआ था।