एयरपोर्ट्स पर अब 'उड़ान यात्री कैफे' में उचित दामों पर मिलेगा भोजन, राघव ने दी प्रतिक्रिया
'आप' सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र की 'उड़ान यात्री कैफे' पहल पर प्रतिक्रिया दी है जिसके तहत यात्रियों को एयरपोर्ट पर उचित दामों पर भोजन मिलेगा। कोलकाता एयरपोर्ट पर पहले कैफे के उद्घाटन पर उन्होंने लिखा, "यह देखकर खुशी हुई!...एयरपोर्ट पर महंगे खानपान के मुद्दे को मेरे द्वारा उठाने के बाद चाय की कीमतें कम कर दी गई हैं।"