एयरपोर्ट पर थप्पड़ कांड के बाद ऋतिक रोशन ने किया कंगना रनौत का समर्थन
अभिनेत्री और नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारे जाने को लेकर अभिनेता ऋतिक रोशन ने उनका (कंगना) समर्थन किया है। ऋतिक ने एक पत्रकार के उस पोस्ट को लाइक किया है जिसमें लिखा है, "हिंसा कभी किसी चीज़ का जवाब नहीं हो सकती।" वहीं, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी कंगना का समर्थन किया है।