एयरबीएनबी रूस और बेलारूस में अपनी सभी सेवाओं को निलंबित कर रही है: सीईओ
होम रेंटल कंपनी एयरबीएनबी के सीईओ ब्रायन चेस्की ने कहा है, "एयरबीएनबी रूस और बेलारूस में अपनी सभी सेवाओं को निलंबित कर रही है।" चेस्की ने पहले घोषणा की थी कि एयरबीएनबी युद्धग्रस्त यूक्रेन से आए 1,00,000 यूक्रेनी शरणार्थियों को आसरा देगी। शेल, एप्पल और जनरल मोटर्स जैसी कंपनियां पहले ही रूस में अपनी सेवाओं को निलंबित कर चुकी हैं।