केदारनाथ में एयरलिफ्ट किए जाने के दौरान नदी में गिरा स्क्रैप हेलीकॉप्टर, वीडियो आया सामने

केदारनाथ (उत्तराखंड) में एयरलिफ्ट कर ले जाए जा रहे एक स्क्रैप हेलिकॉप्टर के मंदाकिनी नदी में गिरने का वीडियो सामने आया है। ज़िला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे के अनुसार, स्क्रैप हेलीकॉप्टर को रिपेयरिंग के लिए एमआई-17 की मदद से ले जाया जा रहा था लेकिन स्क्रैप हेलीकॉप्टर के वज़न और तेज़ हवा के कारण संतुलन बिगड़ने पर उसे गिराना पड़ा।

Load More