एयरलाइंस को 12 साल की उम्र तक के बच्चों को माता-पिता के साथ देनी होगी सीट: डीजीसीए

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर कहा कि सभी एयरलाइंस को अब 12 साल तक के बच्चों को माता-पिता/अभिभावक के साथ सीट मुहैया करानी होगी। डीजीसीए ने कहा, "एयरलाइंस को सुनिश्चित करना होगा कि एक पीएनआर पर यात्रा कर रहे 12 साल तक के बच्चों को माता-पिता/अभिभावक में से किसी एक के साथ सीट मिले।"

Load More