एरिक्सन व सैमसंग संग ₹30,000 करोड़ की डील के बाद VI के शेयरों में 8.5% की आई तेज़ी
नोकिया, एरिक्सन व सैमसंग के साथ ₹30,000 करोड़ की डील होने के बाद वोडाफोन आईडिया के शेयरों में सोमवार को 8.5% की तेज़ी आई जिसके बाद कंपनी के शेयर ₹11.37 के भाव से कारोबार कर रहे हैं। यह डील वोडाफोन आईडिया की 3 साल की कैपेक्स योजना का पहला कदम है जिसकी कुल लागत $6.6 अरब है।